Bounsi News: पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार,भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के बगीचा हाट से पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, बगीचा हटिया के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। जिसके बाद सशस्त्र बल के साथ बगीचा हटिया समीप 

पुलिस ने छापेमारी की और देसी पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि, गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के सलरबोना गांव निवासी चुण्डा हेंब्रम का 28 वर्षीय पुत्र सुखदेव हेंब्रम है। मालूम हो कि, इन दिनों अवैध हथियार के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना ट्रेंड बन गया है। हालांकि पुलिस ऐसे लोगों पर लगातार नजर रखने का काम कर रही है। गिरफ्तार युवक को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें