Bounsi News: पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री को किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू का स्थानीय मंदार इन होटल में व्यवसाई संघ के द्वारा सम्मानित किया गया। व्यवसाई संघ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने मोमेंटो देकर पूर्व मंत्री को सम्मानित किया। इसके उपरांत आयोजित एक प्रेस वार्ता उन्होंने में कहा कि एसपी सिंगला के द्वारा कोई भी कार्य  समय से पूरा नहीं किया गया। अधिकारी राजनेता एवं ठेकेदार का गठजोड़ का उदाहरण है कि, पुल ध्वस्त हो गया है। मोकामा का कार्य 2014 से कार्य चल रहा है 9 साल में अधूरा काम भी पूरा नहीं हुआ है। इस बड़े घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। भाजपा की सरकार बनने पर 

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कर उनकी संपत्ति जप्त करायी जाएगी। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यकाल का उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज देश तरक्की कर रहा है। जल मार्ग वायु मार्ग एवं हॉस्पिटल राजमार्ग सभी का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। व्यवसाई कल्याण समिति के अध्यक्ष के द्वारा पूर्व मंत्री को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मोर्चा सम्मेलन में मुख्य अतिथि नीरज सिंह बब्बू, विहपुर विधायक इंजिनियर शैलेन्द्र ,कटोरिया विधायक डॉ निक्की हेंब्रम ,भाजपा जिला अध्यक्ष व्रजेश मिश्रा, जिला प्रभारी राज कुमार सिंह  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुरनलाल टुडू, रंजीत सिंह , रिपुसूदन सिंह, नगर अध्यक्ष मनमीत साह ,जय कृष्ण पंडित  अवधेश मिश्रा, मुन्ना साह,अजय पासवान, महादेव शर्मा, शंभू हेंब्रम, सुभाष, झुनकी झा एंव सैकड़ों कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी मौजूद रहे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें