Bounsi News: सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी प्रखंड स्थित कुड़रो गांव में सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर पापहरणी सरोवर से कलश में जल भरकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया।  कथावाचक गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री के सानिध्य में ऐतिहासिक मंदार पापहरनी सरोवर से निकलकर कलश शोभायात्रा गांधी चौक पहुंची।  जहां पर व्यवसाई संघ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के द्वारा गांधी चौक पर ठंडा पानी एवं शरबत की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर राजद के प्रखंड प्रधान महासचिव विपिन कुमार मिश्रा, वार्ड सदस्य अजय कुमार साह, गुलशन सिंह, रंजीत दास,भाजपा के युवा अध्यक्ष सत्यम पांडे, सहित अन्य ने 

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शरबत पेयजल दी। कलश शोभायात्रा कुड़रो शीतला मंदिर आयोजन स्थल पर कलश को स्थापित किया गया।  गुरुवार शाम में कथा का शुभारंभ आचार्य गौरव कृष्ण शास्त्री के  उपस्थिति में किया जाएगा। कलश शोभायात्रा में मुख्य रूप से यजमान बने रविंद्र नाथ मिस्रा, देवाशीष पांडे,  आयोजन समिती के अध्यक्ष अजीत पांडे, सचिव रत्नेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष पवन कुमार चौबे, उपाध्यक्ष  रुपेश चौधरी, उप सचिव  रोशन कुमार, संजीव कुमार पांडे सहित अन्य मौजूद थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें