ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। सड़क दुर्घटना में दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना बुधवार की है। बताया जाता है कि, टोटो से मंदार हिल स्टेशन कविगुरु ट्रेन पकड़ने आ रही मां एवं बेटी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुड़ऱो गांव निवासी 48 वर्षीय महिला सीता देवी अपनी पुत्री पंडा टोला निवासी मदन साह की 30 वर्षीय पत्नी अंजू देवी के साथ टोटो से मंदार हिल स्टेशन आ रही थी। बताया जाता है कि, हावड़ा जाने के लिए
सुबह कविगुरु ट्रेन पकड़ना था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुड़रो गांव समीप ही एक बाइक सवार के द्वारा पीछे से टोटो में टक्कर मार दी गई। टक्कर से टोटो वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। घटना में दोनों महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से दूसरे वाहन से दोनों महिला को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर आरके सिंह एवं रेफरल प्रभारी के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए दोनों महिला को भागलपुर रेफर कर दिया गया।कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें