Bounsi News: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का धूमधाम से मनाया गया 76 वां जन्मदिन

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौसी प्रखंड स्थित राजद कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार दास की अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिवस सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के अवसर पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि, आगामी 15 जून 2023 को महागठबंधन का विशाल धरना प्रदर्शन प्रखंड मुख्यालय में किया जाएगा। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के आवाम से धरना में शामिल होने का आवाहन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से राजद के प्रखंड प्रधान महासचिव विपिन मिश्रा, प्रखंड 

उपाध्यक्ष उदय यादव, प्रखंड महासचिव सियाराम यादव, प्रखंड कोषाध्यक्ष चंदन पाठक, प्रखंड प्रवक्ता प्रमोद राय, पंचायत अध्यक्ष अशोक यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद गब्बर, अनिरुद्ध यादव, मोहम्मद बादल, मोहम्मद जेनूल आलम, दिनेश मरीक, बिंदेश्वरी यादव, प्रकाश दास, जयराम महामारीक, कैसर खान, धनंजय दास, मुन्ना यादव, मनीष अग्रवाल सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें