Rewari News : संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कॉमरेड राजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के बाद रामपुरा थाने में प्रदर्शन



दिल्ली में पहलवानों के नए संसद भवन पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को समर्थन देने वाले किसान यूनियन और विभिन्न संगठन से जुड़े नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली उद्घाटन कार्यक्रम का समय पूरा होने पर नेताओं को छोड़ा। रेवाड़ी में संगठनों द्वारा रामपुरा थाने में प्रदर्शन किया। थाने से बाहर आकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष का पुतला फूंक कर गिरफ्तारी की मांग की गई। सरकार पर लगाया तानाशाही करने का आरोप।




रेवाड़ी 28 मई। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट और किसान यूनियन के नेता समय सिंह आदि को रविवार को सुबह उनके निवास स्थान से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कॉमरेड राजेंद्र सिंह अपने संगठन की महिलाओ के साथ महिला खिलाडियों की महापंचायत में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही संगठन के राज्य सचिव कॉमरेड राजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की खबर समर्थको को मिली तभी काफी संख्या में उनके समर्थक थाने पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर एक घंटे में कामरेड को रिहा नही किया तो वे भी अपनी गिरफ्तारी दे देंगे, जिसके बाद कॉमरेड राजेंद्र सिंह को छोड़ा गया। थाने से छूटने के बाद कॉमरेड राजेंद्र सिंह के समर्थकों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की तथा गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुतला फूंका। संगठन के नेताओं ने सरकार पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। हालांकि दिल्ली कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद पुलिस ने संगठन से जुड़े नेताओं को रिहा कर दिया।



इस दौरान आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नेता रामकुमार निमोठ, राकेश भूतपूर्व सैनिक, जय किसान आंदोलन के नेता अभय सिंह फिदेडी, सतपाल चौधरी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मदन सिंह, आप नेता कुलदीप सिंह यादव, कुलदीप शर्मा, एम्स संघर्ष समिति के प्रधान शयोताज सिंह, डॉ एचडी यादव, ओमप्रकाश सैन, बीडी यादव, महिला सांस्कृतिक संगठन की नेत्री कृष्णा देवी, एडवोकेट आरके श्योराण, पवन एडवोकेट मौजूद रहे। उन्होंने सरकार की इस कारवाई को अलोकतांत्रिक, गैर कानूनी बताया और फ़ैसला लिया कि महिला खिलाडियों को न्याय दो की मांग को लेकर आंदोलन तेज किया जायेगा।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

ग्राम विकास समिति