ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शराबियों के धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान में पंजवारा थाना पुलिस ने गुरुवार शाम पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग चेक पोस्ट से दो शराबियो को गिरफ्तार किया । ये सभी शराबी झारखंड के गोड्डा जिला से शराब का सेवन कर आ रहे थे।
गिरफ्तार शराबियों की पहचान बांका जिला के रजौन थाना क्षेत्र के किशोर कुमार एवं छोपी दास के रूप में हुई है। गिरफ्तार शराबियो को आर्थिक जुर्माना के लिए शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में थाना से बांका न्यायालय भेज दिया गया।इसकी जानकारी पंजवारा के थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने दी।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें