Chandan News: हर्षोल्लास के साथ मनाया वट सावित्री पूजा

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बांका जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष के निकट पूजा -अर्चना एवं कच्चे धागे से फेरे लगाते हुए अपने पति के दीर्घायु की कामना की। इस व्रत को लेकर चांदन प्रखंड क्षेत्र सहित भैरोगंज,सुइया, लालपुर, आदि बाजार की सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह से ही  सोलह श्रृंगार कर नए वस्त्रों को धारण करते हुए अपने निकटवर्ती वट वृक्षों के समीप थाल एवं डालियों में फल, मेवा, पूजा सामग्री, पंखा आदि ले जाकर पूजा -अर्चना की। साथ ही कुछ सुहागिन महिलाएं वट सावित्री व्रत कथा स्मरण करती हुई सुहागिन 

महिलाओं को व्रत करने का संदेश दिया।पूजन के क्रम में सभी सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष को वटवृक्ष से गले मिलकर पंखे का हवा दिया फिर अपने अपने जुरा में एक-एक बरगद का पता लगाई। तत्पश्चात सुहागिन महिलाएं अपने पति को दिर्घायु की कामना करते हुए पति को चंदन तिलक लगाकर साथ ही पंखा डोलाते हुए चरण छूकर आशिर्वाद लिया। मान्यता है कि इस दिन सुहागिन अखंड सौभाग्य वती प्राप्त करने के वट सावित्री पूजा अर्चना करती है। इसी दिन माता सावित्री ने पुरी विधि विधान से  तप कर यम देव से लड़ते हुए अपने पति सत्यवान का प्राण वापस कराई थी।तब से सभी सुहागिन महिलाएं बड़े हर्षोल्लास से नेम निष्ठा के साथ दुल्हन की तरह सज धज कर पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत करती आ रही है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें