Rewari News : भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण संघ द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन

 


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : ब्राह्मण संघ द्वारा भगवान परशुराम जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस उपलक्ष में राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के  तत्वावधान में  शहर के सेक्टर 3 में हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन में मुख्य यजमान के तौर पर विजय पाल कौशिक व राजेश कौशिक अपनी धर्म पत्नियों के साथ  उपस्थित रहे। हवन यज्ञ कार्यक्रम प्रख्यात पंडित आचार्य सुरेश चंद्र द्वारा विधि विधान के साथ संपन्न कराया गया ।



इस अवसर पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा एडवोकेट, नगर परिषद चेयर पर्सन के पति बलजीत यादव, नगर पार्षद भूपेंद्र गुप्ता व राजेंद्र सिंघल, चौधरी शीशराम, राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के महासचिव सतीश जोशी, कोषाध्यक्ष एससी शर्मा, कार्यकारी सदस्य श्री मनोज शर्मा, श्योताज नम्बरदार, सुरेंद्र कुमार मनोज शर्मा, एडवोकेट प्रवीण शर्मा व दिनेश शर्मा, पवन शर्मा, आर एस यादव, आरडब्लूए सेक्टर 3 के प्रधान प्रताप सिंह यादव, महासचिव महेश यादव, ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष दीपक मुदगिल, देवेंद्र सिंह यादव, केएस यादव, श्रीमती दीपा भारद्वाज, मीना शर्मा, रेखा शर्मा, शिवनारायण कौशिक, जगदीश शर्मा, गणेश शर्मा मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हवन सम्पन्न होने पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के द्वारा  लोगों को प्रसाद  वितरित किया गया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें