ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिले में लगातार आग लगी की घटना से लोगों को भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। ताजा मामला प्रखंड के कुसुमजोरी पंचायत के डढ़वा गांव के एक बगीचे में सोमवार को आग लगने से 300 से अधिक पेड़ का जल कर बर्बाद गया है। जिससे करीब चार लाख से अधिक का नुकसान की बात बताई गई है। पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक जालंधर यादव का कहना है कि उसने बड़ी मेहनत से दो अलग-अलग तरह के बग़ीचे में शिव शक्ति कंपनी द्वारा विभिन्न तरह के पेड़ लगाए थे। जिसमें सागवान के 140 और मोहग़नी के 160 के अलावा अन्य तरह का पेड़ सामिल है। सभी पेड़ काफी मोटे और लंबे हो चुके थे।
लेकिन किसी शरारती तत्व के लोगों द्वारा बगीचे में आग लगा दिया। जिससे लाखों के पेड़ जलकर बर्बाद हो गया। साथ ही साथ नए-नए पेड़ पूरी तरह बर्बाद हो गए। जिससे लाखों का नुकसान हो गया।आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई लेकिन जब तक अग्निशमन वाहन यहां तक आता तब तक आग लगने से कुछ मिनटों में जल कर राख हो चुका था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लिखित आवेदन ओ पी अध्यक्ष को समुचित कार्रवाई के लिए एवं उचित मुआवजे के लिए चांदन सीओ को देकर सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि जांच के बाद जैसे भी मुआवजे की घोषणा होगी उन्हें दे दिया जाएगा।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें