Bounsi News: नाबालिक के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दी गई जान से मारने की धमकी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। दो युवकों के द्वारा नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जाता है। बताया जाता है कि, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवकों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि घटना की जानकारी अगर पुलिस को दी गई तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। बताया जाता है कि, घटना पिछले रविवार की है। दोनों युवकों की डर से पीड़िता और उसके परिजन थाना नहीं आ पा रहे थे। हलांकि पुलिस के पहल पर बंधुआकुरावा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बताया जाता है कि, थाने से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर वह गांव स्थित है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हनुमत्ता गांव निवासी पूरन यादव का पुत्र मंगरा यादव और कोठाडीह गांव निवासी गोविंद यादव का पुत्र सुनील यादव दोपहर में नाबालिक लड़की के घर पर पानी पीने के बहाने पहुंचा था। बताया जाता है कि, उस वक्त लड़की के 

माता-पिता घर पर नहीं थे। जिसके बाद नाबालिक को जबरदस्ती खींचकर खेत की ओर ले जाया गया और मुंह बंद कर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि, घटना के वक्त लड़की के कपड़ों को भी फाड़ दिया गया था। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती अपने माता-पिता को सुनाई। जिसके बाद बंधुआकुरावा थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ-साथ न्यायालय में बयान दर्ज कराने का भी कार्य किया जा रहा है। उधर घटना के उपरांत आरोपी घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें