ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। हर साल 22 अप्रैल का दिन विश्व भर में पृथ्वी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने, पृथ्वी को संरक्षित करने और ग्लोबल वॉर्मिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है। दुनिया भर में आज के दिन पृथ्वी व पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया जाता है। यह दिन जलवायु संकट और पर्यावरण के सामने पैदा हुए संकट की ओर ध्यान दिलाता है। पहली बार पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 1970 को मनाया गया था। अमेरीकी सीनेटर व पर्यावरणविद् गेलॉर्ड नेल्सन की पहल पर पहली मर्तबा पृथ्वी दिवस मनाया गया था। विश्व पृथ्वी दिवस के दिन स्कूलों और कई जगहों पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से कार्यक्रम आयोजित होते है। इसी कड़ी में विश्व पृथ्वी दिवस पर एम के
पब्लिकेशन स्कूल के बच्चों के द्वारा बौंसी थाना परिसर में बृक्षारोपन किया गया। बच्चों के द्वारा अमरूद, अनार, शीशम, गोल्डमोहर आदि बृक्ष को लगाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, ज्योति कुमारी, विनय पाण्डेय के अलावे स्कूल के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह प्रधानाचार्य निजात खान, सोनल कुमारी, ब्युटी कुमारी, सानु झा, पुजा कुमारी, राजीव सर, बिक्रम सर के साथ साथ स्कूल के बच्चे अंकित राज आदित्य खुशी, जानवी, मानव, यस, हर्ष, पलक, ऋषभ, जयंत, उपैन्द्र आदि थे। वहीं दूसरी ओर बौंसी प्रखंड स्थित तकनीकी कौशल विकास केंद्र एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर एवं कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र में भी विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संचालक कुमार चंदन, शिक्षक सुमित सागर सहित दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें