Bounsi News: खलिहान में आग लगने से लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। खलिहान में आग लग जाने से लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना शनिवार की है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के गोलहट्टी गांव निवासी विशाल सौरभ के खलिहान में अगलगी की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि, विशाल सौरभ के खलिहान में करीब ₹50000 का पुआल रखा हुआ था। जो जलकर राख हो गया। साथ ही 

2 बीघा खेत का सरसों, शीशम का दो पेड़ और आम का दो पेड़ भी घटना में जलकर राख हो गया। हालांकि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि, किसी असमाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी गई होगी। घरवाले को इसकी जानकारी सुबह हो पाई। ग्रामीणों और दमकल के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने मामले की जांच के साथ-साथ मुआवजे की मांग की है।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें