Barahat News: हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजित की गई आम बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। प्रखंड कांग्रेस कमेटी बाराहाट में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सोमवार को शंभू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रुप से पर्यवेक्षिका सुनैना झा, इंटक अध्यक्ष विनय कापरी, जिला कांग्रेस महासचिव वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद साह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, आज भारत का लोकतंत्र खतरे में है। आम जनता बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई से संपूर्ण आवाम त्राहिमाम हो रही है। सरकारी खजाना चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया गया है। संसद में जनता की आवाज उठाने से तरह-तरह के मुकदमों में फंसाया जाता है। हर एक सरकारी संस्था को पंगु बनाकर मनमाने तरीके से 

व्यवहार में लाया जा रहा है। देश का पूंजी चंद पूंजीपति मित्रों के हाथों  सुपुर्द कर दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसद सदस्यता को समाप्त कर दिया जो नियमानुकूल नहीं है। विपक्ष के सांसद को संसद में बोलते ही माइक बंद कर दी जाती है। ताकि देश की जनता विरोध में जागरूक नहीं हो सके। लेकिन हम कांग्रेस जन किसी भी कीमत में लोकतंत्र को मिटाने नहीं देंगे। संविधान पर भी प्रहार कर मनमाने तरीके से संशोधन करते हैं। आज मोदी राज में देश एवं संविधान तथा लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हम कांग्रेस जन बूथ बूथ पर, घर-घर जाकर आमजन को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर उमेश साह, मनमोहन कापरी, गौरव मंडल, विजय चौहान, राजेंद्र बिंद, मनोज सिंह, कैलाश साह, प्रवीण कुमार सिंह, विकास सिंह, बिंदा देवी, इंदु देवी सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें