रेवाड़ी 27 मार्च । किसान संगठन जय किसान आंदोलन, आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन चदुनी भारतीय किसान यूनियन, सयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में ओला वृष्टि से खराब हुई फसल, सब्जी के मुआवजा की मांग को लेकर सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन आयोजित किया, जिसमे मुख्य रूप से किसान नेता जगमाल सिंह, मास्टर धर्म सिंह, रामकुमार निमोठ, अभय सिंह, कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, समय सिंह, सतपाल सिंह आदि ने किसानों को संबोधित किया।
सरकार से मांग की गई की किसानों को मीठी गोली देने की बजाय ,तुरंत मुवाहजा 50000/ प्रति एकड़ दिए जाए। पोर्टल के चक्कर में किसानों को नही उलझाया जाए। विधायक किसानों के खेतो में जा रहे है। इससे किसानों का क्या भला होंगा। सयुक्त किसान मोर्चा की मांग है कि मौके पर ही खराबा देखकर वही मुआवजा दिया जाए।
सयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 1 अप्रैल को 11 बजे सचिवालय पर इक्ट्ठा होकर धरना दिया जायेगा । सयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से अपील की है कि अपने हक के लिए भारी संख्या में हिस्सा ले।
अनिल सरपंच, मुकेश कुमार रामनिवास, राजपाल राजबीर, जगदीश, सवाचंद, लक्ष्मीबाई इत्यादि ने हिस्सा लिया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें