Rewari News : जैन स्कूल ऑडिटोरियम में ‘उड़ान’ एक नई सोच कार्यक्रम आयोजित डीसी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की



रेवाडी : डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि मानव ईश्वर की सर्वोच्च कृति है। ईश्वर ने सभी को समान रूप से इस धरती पर भेजा है। हमें चाहिए कि हम आपस में एक-दूसरे से समानता का व्यवहार करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लें। 



डीसी अशोक कुमार गर्ग रविवार को जैन पब्लिक स्कूल के संतोष कुमार जैन ऑडिटोरियम में स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को समर्पित ‘उड़ान’ एक नई सोच कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब ईश्वर ने हम में कोई भेदभाव नहीं किया तो हम कौन होते हैं किसी से भेदभाव करने वाले। उन्होंने कहा कि हम सब एक समान है। हमें किसी से भी किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए और न ही किसी को हीन भावना से देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव, जात-पात, ऊंच-नीच मानव की संकीर्ण सोच व नजरिए को दर्शाता है तथा हमें अपनी इस छोटी सोच से ऊपर उठकर समाज को आगे बढ़ना होगा।



डीसी अशोक कुमार गर्ग ने अपने अनुभव साझा करते हुए नारी शिक्षा व नारी सशक्तिकरण पर बल दिया। उन्होंने नारी को अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि जिस स्थान पर नारी की पूजा की जाती है, वहां स्वयं भगवान का निवास होता है। भारत में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है। वहीं पूरे विश्व में आज नारी ने अपने आप को साबित किया है कि वह किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। आज वह हर जगह पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। महिलाओं की उपलब्धि आज किसी से छिपी नहीं है। चाहे खेल का मैदान हो या युद्ध क्षेत्र, राजनीति हो या सिनेमा, देश के लिए समर्पण हो या समाज का दायित्व एक महिला हर जगह डटकर खड़ी हुई है। बात अपने हक की हो या अपने कर्तव्यों की महिलाएं सभी का सच्ची निष्ठा से पालन करती हैं। महिला दिवस के अवसर पर हमें हर नारी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला दिवस मनाने का खास उद्देश्य है कि, आज हम प्रत्येक नारी का सम्मान करें, उनकी उपलब्धियों पर उनकी सराहना करें। 

इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने एक से बढक़र एक कार्यक्रमों की रंगा-रंग व मनोहारी प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम में बेटी हिन्दुस्तान की नाटिका प्रस्तुत की गयी। जिसमें मेजर विक्रमजीत सिंह की बेटी ज्योति की कहानी को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रमों का निर्देशन रंजना मेहंदीरता, ट्विंकल, संध्या, सुनीता तंवर, रेखा जैन द्वारा किया गया। प्रबन्धन समिति द्वारा मुख्य अतिथि डीसी अशोक कुमार गर्ग सहित अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष रजनी गर्ग, एच. पी. बंसल,  कविता गुप्ता, प्रधान प्रदीप जैन, उप प्रधान राकेश जैन, सचिव अमित जैन, भारत जैन, अनुज जैन, प्रद्युमन जैन, पलका जैन, विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, मुख्याध्यापिका विजय गुप्ता, अंकुर विभागाध्यक्ष रेनिका जैन, मीनू पारिख, लीना मखीजा, नरेंद्र कुमार, सविता मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें