Rewari News : आम आदमी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में 24 को रेवाड़ी आएंगे अशोक तंवर

ग्राम समाचार न्यूज :  रेवाड़ी : आम आदमी पार्टी द्वारा चलाएं जा रहे सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने 24 मार्च को दोपहर 3 बजे रेवाड़ी के ब्रह्मगढ़ पहुचेंगे पार्टी के वरिष्ठ कद्दावर नेता अशोक तंवर।



आम आदमी पार्टी रेवाड़ी जिले के कार्यकर्ताओ ने पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अशोक तंवर जी से उनके दिल्ली निवास पर मुलाकात की। और रेवाड़ी में पार्टी की चल रही गतिविधियो के बारे में विस्तार से चर्चा की। और रेवाड़ी जिले में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिए 24 मार्च दोपहर 3 बजे भाड़ावास चौक स्तिथ ब्रहमगढ़ धर्मशाला रेवाड़ी आने का निमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने तुरंत ही सहर्ष ही स्वीकार कर लिया।



इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संजय शर्मा, बावल विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती रेखा दहिया, अभिषेक झांब, एडवोकेट मुकेश रघुनाथपुरा, मनोज अन्ना रामगढ़,नवीन अरोड़ा, सुभाष अग्रवाल,सचिन यादव निखरी,राजेश पंच निखरी,मनोज कौशिक व नरदेव शर्मा डूंगारवास आदि मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें