ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। जिले के रजौन थाना क्षेत्र में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले की संज्ञान महिला विकास मंच पटना के टीम ने भी ले लिया है। शुक्रवार को महिला विकास मंच के राष्ट्रीय संरक्षक वीणा मानवी पूरे टीम के साथ पीड़िता के घर पहुंची और पीड़िता और उनके घर वालों को लेकर थाना पहुंची। मानवी ने कहा कि सरकार कहती है बेटी बचाओ.. बेटी पढ़ाओ ..लेकिन जब बेटी बचेगी ही नहीं तो किसे आप पढ़ आओगे किसे? उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो खुद मैं आरोपी को गोली मार दूंगी। महिला विकास मंच के सदस्यों ने कहा कि इन छोटी सी बच्ची को न्याय दिलाने के लिए पूरे समाज को आगे आना होगा । पुलिस और प्रशासन केवल फाइलों तक ही सिमट कर रह गई है ।
अगर हम लोग अभी नहीं जागरूक हुए तो इस तरह की घटना आगे भी होती रहेगी इसके लिए सरकार को भी एक्शन में आना होगा। दुष्कर्मी के घर पर बुलडोजर चलनी चाहिए । अगर तय सीमा के अंदर आरोपी को सजा नहीं होता है तो वह लोग आंदोलन करेंगे। वही दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के घर वाले लगातार उन लोगों को धमकी दे रहे हैं, वह लोग केस उठाने को कह रहे हैं। नहीं तो परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। हालांकि थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म पीड़ित और उनके परिजन को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक पटना महिला विकास मंच के वीणा मानवी महिला विकास मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फातिमा खातून प्रदेश कार्यकारिणी पूनम सहूजा भागलपुर अध्यक्ष कृष्ण मिश्रा दरभंगा जिला अध्यक्ष प्रियंका झा प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता राज एवं दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें