Pathargama News: नेहरू युवा केंद्र के द्वारा दिया जा रहा है सिलाई कटाई का प्रशिक्षण




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- नेहरू युवा केंद्र गोड्डा युवा कार्य और खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी कुश कुमार के निर्देशन में  पथरगामा के ग्राम बांसबिटटा, पिपरा, केरवार, हॉपनाटोला के करीब 25 महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी बनाने के लिए तीन महीने का  हस्तशिल्प सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है| यह प्रशिक्षण पिपरा ग्राम में आयोजित की जा रही है| यह कार्यक्रम जनवरी महीने में शुरू की गई थी जो 31 मार्च को संपन्न हो जाएगी| जिला युवा अधिकारी कुश कुमार ने कहा की महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के उद्देश्य से  सिलाई कटाई का  निशुल्क प्रशिक्षण व्यवस्था नेहरू युवा केंद्र गोड्डा के द्वारा किया जा रहा है| प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं का कहना है की हमलोग सिलाई  कटाई का प्रशिक्षण प्राप्त तो कर लिया है लेकिन हमे स्वावलंबी बनने के लिए सिलाई मशीन को आवश्यकता है जो हमलोग के पास नहीं है। ग्राम पंचायत पिपरा की  मुखिया राधा रानी महतो ने कहा कि यहां पर जितनी भी महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है वह सभी किसान परिवार और खेतिहर मजदूर परिवार से आती है इन महिलाओं को सरकार सिलाई मशीन मुहैया करा दे तो ये लोग सिलाई कटाई का कार्य कर आत्म निर्भर बन सकती है | मौके पर समाज सेवी  दीपक कुमार दास ने कहा की यहां की महिलाएं तो सिलाई कटाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है लेकिन पूंजी के अभाव में सिलाई मशीन खरीद नहीं पाएगी जिस कारण सभी महिला के पास हुनर रहते हुए भी बेरोजगार हो जायेगी इसलिए सरकार व जनप्रतिनिधि को चाहिए की इन महिलाएं को सिलाई मशीन की व्यवस्था कर दे। चल रहे प्रशिक्षण में ज्योत्सना, बॉबी, सीता, रिंकी, विद्या, नीतू, अल्पना, सुनीता, रंजू, सुलोचना, गायत्री आदि दर्जनों महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। 

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें