Pathargama News: पथरगामा में दो पहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्युरो रिपोर्ट:- प्रखंड मुख्यालय गेट के सामने पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी अरुण कुमार द्वारा अवर निरीक्षक ताराचंद कुमार और पुलिस बल के सहयोग से दुपहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया| वाहन जांच के दौरान वाहन के कागजात के अलावे मुख्य रूप से हैमलेट की जांच की जा रही थी| बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वालों के दुपहिया वाहन को जप्त कर सुरक्षित रख दिया गया| वाहन जांच के दौरान ऐसे कई वाहन चालक पाए गए जिन्होंने हैमलेट पहने के बजाय हैमलेट को अपने वाहन में लटका रखा था जैसे उनके जान से ज्यादा कीमती उनकी मोटरबाइक ही हो| जप्त दो पहिया वाहनों से जुर्माने की राशि वसूलने हेतु जप्त दोपहिया वाहनों की सूची जिला परिवहन कार्यालय को भेज दी गई है|

अमन राज,

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें