ग्राम समाचार,कटोरिया,बांका। बांका मुख्य सड़क मार्ग के थाना क्षेत्र अंतर्गत करझोंसा मोड़ के पास बाइक पर सवार चाचा-भतीजा गिरकर घायल हो गया। घायल बाइक सवार थाना क्षेत्र के बारमोह गांव के धारो ठाकुर, छोटू ठाकुर शामिल है। जानकारी के अनुसार अपने घर से
जमदाहा हाई स्कूल जा रहे थे। बाइक सवार तीखे मोड़ के कारण बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पलटी मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डा. बिनोद कुमार ने इलाज किया गया।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें