Godda News: चल रहे जन औषधि दिवस सप्ताह के दौरान मातृशक्ति सम्मान के तहत महिलाओं को किया गया सम्मानित




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जन औषधि दिवस सप्ताह के दूसरे दिन गुरुवार को मातृत्व शक्ति सम्मान/स्वाभिमान के तहत शहरी क्षेत्र गोड्डा के वार्ड नंबर 4 के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सिन्धु कुमारी एवं एएनएम अलबिना सोरेन के द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही जैनरिक दवा के उपलब्धता एवं फ़ायदे के बारे में महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत बीटीटी प्रह्लाद कुमार के द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में सभी महिलाओं को आईएफए टेबलेट, जिंक, विटामिन ए, कैल्सियम टैबलेट, ओआरएस पैकेट आदि दवा का भी वितरण किया गया। इस मौके पर एएनएम वीणा कुमारी, सेविका सिन्धु कुमारी, बीटीटी बेबी कुमारी एवं वार्ड की दर्जनों महिला शामिल थी।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें