Godda News: गोड्डा कॉलेज गोड्डा के दिवंगत पूर्व प्राचार्य को दी गई श्रद्धांजलि



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा कॉलेज गो ड्डा के सेवानिवृत्त प्राचार्य सह दर्शनशास्त्र के व्याख्याता प्रो. अशोक कुमार ठाकुर के निधन पर बुधवार शाम स्थानीय विद्यापति भवन में विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा शोक सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में शामिल परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रो. श्यामाकांत झा, सर्वजीत झा "अन्तेवासी", पवन कुमार झा, हरिशंकर मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र, विनय कुमार ठाकुर, सुरजीत झा, अजीत कुमार चौधरी, उदय कांत शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार झा, विदुकर झा, मीना झा, विज्ञान चन्द्र विवेक, आकाश कुमार एवं प्रभु झा ने आध्यात्मिक प्रवृत्ति के शिव-साँई भक्त स्व. ठाकुर के जीवन के विभिन्न सराहनीय पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन को बुद्धिजीवी समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। सभा के अंत में स्व. ठाकुर को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गयी।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें