Godda News: 4 वर्षो से फरार वारंटी अपने घर गुमला से गिरफ्तार




                         शशिकांत साहू

ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  बीते 19 सितंबर वर्ष 2018 को एक अभियुक्त के खिलाफ गोड्डा नगर थाना में कांड संख्या 228/18 मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले के अनुसंधान हेतु पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 228/18, दिनांक 19/09/18, धारा 467/468/469/419/420/120बी/34 भादवि के अभियुक्त शशिकांत साहू जो करीब 4 वर्षों से फरार चल रहे हैं जो अपना घर पर्व में वापस आया है। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देशानुसार स०अ०नि० सलीम खान के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन कर अभियुक्त के घर करौन्दी, जिला गुमला में छापामारी किया गया। छापामारी कर अभियुक्त शशिकांत साहू को घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रेतर कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शशिकांत साहू, पिता कमलकान्त साहू, सा० करौन्दी, थाना गुमला, जिला गुमला के रूप में की गई। छापामारी टीम में स०अ०नि० सलीम खान, सशस्त्र बल नगर थाना, गोड्डा शामिल थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें