ग्राम समाचार,चांदन,बांका। एक तरफ होली का त्योहार मनाने में लोग लगे हैं, दुसरी तरफ नवयुवक लड़के होली के उमंग में शराब बंदी के बावजूद पुलिस से बच कर शराब पीने मसगूल है। वहीं सड़क दुर्घटना में एक शराबी बाइक सवार युवक गंभीर रूप में जख्मी होने कि बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे चांदवारी पंचायत के धावा गांव निवासी महादेव यादव के पुत्र कारु यादव अपने बहन के घर मोथ डीह गांव गया था। जहां सादी की प्रोग्राम में तिलक उत्सव तैयारी चल रही थी। इसी बीच युवक ने बहनोई के खरीदी नई
स्प्लेंडर बाइक की चाभी लेकर सड़क पर फर्राटा मारने निकल गया। इसी बीच शराब के नशे चूर होने के साथ तेज रफ्तार चला रहे बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ जाने से सामने पेड़ में टक्करा कर गिर गया। यहां तक कि नई नवेली बाइक का परखच्चे उड़ गया। बाइक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बुरी तरह जख्मी होकर अचेत अवस्था में पड़ा रहा। इस घटना को लेकर राहगीरों के मदद से युवक को इलाज हेतु प्राइवेट क्लीनिक में गया जहां उपचार कर बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे चूर था।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें