ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बगडुम्मा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बगडुम्मा गांव निवासी सुबो यादव का 38 वर्षीय पुत्र सुशील यादव अपने खेत में मवेशी चराने का काम कर रहा था। इसी दौरान हल्की बारिश के साथ हुए वज्रपात के चपेट में आ गया। हालांकि मवेशी डर से घटनास्थल से भाग गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों एवं परिजनों के
सहयोग से जख्मी अवस्था में व्यक्ति को उठाकर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर अर्चना के द्वारा जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया। उधर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पत्नी कविता देवी सहित अन्य का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों के द्वारा शव को थाना ले जाया गया। बताया गया कि बांका सदर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं बताया गया कि, जख्मी महिला गांव की साल देव दास की पत्नी लुखड़ी देवी है। जिसका उपचार रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें