ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके मद्देनजर बौंसी बाजार में प्रशासनिक पदाधिकारियों ने पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान सभी को शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील की गई। वहीं शाम को सायरन बजाते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व इंस्पेक्टर अमेरिका राम ने किया। फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस
बल मौजूद थे। वहीं बताया गया कि, वज्र वाहन, सायरन वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन भी फ्लैग मार्च में मौजूद थे। फ्लैग मार्च बौंसी मुख्य बाजार होते हुए डेम रोड होते हुए थाना परिसर में वापस लौटा। प्रशासनिक पदाधिकारियों के द्वारा लोगों से रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के माहौल में मनाने की अपील की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें