ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। विदित हो कि प्रकृति अपने अंदर बहुत ही शानदार और रहस्यमयी चीजों को समेटे हुए है। प्रकृति के इस रंग देखकर कई बार हमें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता है। कई बार हमें ऐसी चीजें दिख जाती हैं, जिन्हें देखने के बाद हम हैरत में पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार शाम को जब रमजान की शाम का चांद निहारने
आसमान को ताकने लगे तो यह अद्भुत नजारा दिखा। चांद के साथ तारे के ऐसे निराले अंदाज को काफी पसंद किया गया, आसमान में लगभग ढाई घंटे तक दिखाई देता रहा फिर चांद व तारा दोनों विलुप्त हो गए। इस दौरान लोगों ने फौरन इसके फोटो और वीडियो बना लिए और इस फोटो को सोशल साइट व्हाट्सएप और फेसबुक पर शेयर भी किया जा रहा है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें