Bounsi News: फंदे से लटकता हुआ मिला महिला का शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के चैतावरण गांव में एक महिला की संदेहास्पद अवस्था में मृत्यु हो गई। मृत महिला का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। वहीं परिजनों ने महिला की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार चैतावरण गांव निवासी कुलदीप यादव की 30 वर्षीय पत्नी कविता देवी का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मृत महिला के पिता बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी दीप नारायण यादव ने बताया कि, महिला के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई है। साक्ष्य को छुपाने के लिए इस घटना को फांसी का रूप दिया गया है। मृत महिला के पिता ने अपने दामाद सहित अन्य लोगों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल 


पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम कराकर महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया गया कि, 4 दिन पूर्व पंचायत में पति पत्नी को समझा-बुझाकर आपसी विवाद को शांत कराया गया था। विवाहिता की मौत हो चुकी है और पति समेत पूरा परिवार फरार है। ऐसा मंजर देखकर कविता के दो छोटे-छोटे बेटे - राजीव (11 साल) और रोशन (7 साल) का रो-रोकर बुरा हाल है। कविता के मायके के लोग भी बार-बार बेसुध हो जा रहे थे। पूरा माहौल बुरी तरह गमगीन हो गया।थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि विवाहिता कविता का शव रस्सी के सहारे घर में लटका हुआ मिला। प्रथम दृष्टि में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हत्या के सही कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है। विवाहिता के पिता ने अपने दामाद कुलदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में सच्चाई सामने आ सकेगी।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें