Bounsi News: ऐतिहासिक मंदार पर्वत के जंगलों में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, वन कर्मियों के द्वारा बुझाई गई आग

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत की जंगलों में शनिवार देर शाम असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी गई। हालांकि की तेजी से फैल रहे आग को वन कर्मियों के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, शाम के समय मंदार के जंगलों में झाड़ियों में छिप कर असामाजिक तत्वों के द्वारा बैठकर गांजा सिगरेट जैसे नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता है। बताया जाता है कि, इस दौरान सूखी पत्तियों में आग पकड़ ली। जो धीरे-धीरे पर्वत शिखर की 

ओर बढ़ने लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन रक्षी चंद्रशेखर आजाद, रवि रंजन, कैटल गार्ड के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मिट्टी बालू इत्यादि से आग बुझाने का काम किया। वनरक्षी ने बताया कि, आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विदित हो कि पूर्व में भी मंदार पर्वत के जंगलों में कई बार अगलगी की घटना हो चुकी है। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बुझाने का काम किया गया था।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें