ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। भागलपुर हंसडीहा स्टेट हाईवे स्थित भलजोर चेक पोस्ट समीप से उत्पाद विभाग की टीम ने 4 शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि, शराब कारोबारियों की धरपकड़ को लेकर जांच अभियान चलाने के क्रम में 4 शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चारों शराबी झारखंड से शराब पीकर वापस बिहार लौट रहे थे। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की
टीम के हत्थे चढ़े। गिरफ्तार शराबियों की पहचान बाराहाट नारायणपुर निवासी उपेंद्र प्रसाद यादव, जगदीशपुर भागलपुर निवासी मधुसूदन साह, सनहौला भागलपुर निवासी दिलीप साह एवं प्रकाश साह के रूप में हुई है। चारों शराबियों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद आर्थिक जुर्माना हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत प्रस्तुत किया गया है।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें