Rewari News : भारतीय किसान यूनियन चढूनी संगठन द्वारा कृषि कार्यालय पर तालाबंदी का हुआ असर



ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी : भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के लम्बे संघर्ष और लगातार हो रहे आंदोलन के बाद आज उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने संगठन के पदाधिकारियो, कृषि अधिकारियो और बीमा कंपनी के अधिकारियो के साथ फसल नुकसान सम्बंधित समस्याओ पर विशेष बैठक बुलाई। जिलाध्यक्ष समय सिंह ने बताया कि बीमा कंपनी की लापरवाही की वजह से साल 2019 -20 , 2020 - 21 और 2021 -22  के रबी व खरीफ सीजन के फसल नुकसान का क्लेम अब तक बहुत से किसानो को नहीं मिला है और बीमा अधिकारी उन्हें कृषि कार्यालय में चक्कर काटने पर मजबूर कर रहे है जिस के खिलाफ हमने 6 फरवरी 2023 की कृषि कार्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया था तब SDM  साहब ने उपायुक्त के साथ मीटिंग करवाने का आस्वाशन दिया था और आज प्रशासन के साथ मीटिंग करवाई गई | जिसमे उपायुक्त ने बीमा कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगते हुए उन्हें जल्द से जल्द किसानों का क्लेम उनके खाते में भेजने का आदेश दिया है और साथ ही कड़े शब्दों में उन्हें कहा है कि आगे से अगर फसल बीमा क्लेम में देरी की जाती है तो कंपनी को ब्याज सहित क्लेम देना पड़ेगा। किसानों की समस्याओं का निवारण ने होने की स्थिति में सम्बंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जाएगी। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में जिन किसानों की क़िस्त नहीं आयी है उनकी त्रुटि ठीक करने का आदेश दिया है। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग के आदेश देने पर बीमा कंपनी व कृषि अधिकारियों ने उन्हें दो महीने के अंदर खरीफ 2022 तक का सभी किसानों की फसल का बीमा क्लेम उनके कहते में पहुंचाने का भरोसा दिलाया है। इस मीटिंग में खरीफ 2022 फसल में ओलावृष्टि और भरी बारिश से हुई नुकसान की क्षतिपूर्ति को भी संज्ञान में लाया गया और जल्द ही किसानों को उनके नुकसान की भरपायी होने का आश्वासन दिया है | 



प्रधान समय सिंह ने कहा की हम प्रशासन के साथ मिलकर किसानों की समस्याओ का निवारण के लिए हमेशा तत्पर है और अगर दिए हुए समय में किसानों का बकाया बीमा उनके खाते में नहीं पहुँचता है तो हम DC कार्यालय को ताला जड़ने के लिए भी तैयार रहेंगे। जिस भी किसान भाई का फसल बीमा क्लेम बकाया है वह किसान भवन रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों से अपनी बीमा पालिसी नंबर के साथ संपर्क करे। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग पर पूरा भरोसा है की वो जल्द ही इसने की समस्या का समाधान करवा देंगे। इस मीटिंग में SDM बावल, SDM रेवाड़ी, SDM कोसली, DRO, तहसीलदार रेवाड़ी, बावल, कृषि अधिकारी, बीमा अधिकारी, भाकियू के पदाधिकारी जगदीश, रामेश्वर दयाल, सवाचंद नम्बरदार, देशराज, लोकेश, लक्ष्मी बाई, नीलम मूंदड़ा, मुन्नी भूड़पुर, डॉ रोहताश व अन्य शामिल रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें