भोतवास भोंदू में बालेश्वर क्रिकेट क्लब द्वारा सत्रह फरवरी से बीस फरवरी तक जिला स्तरीय सीमित ओवर ग्रामीण प्रतिभा क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। टूर्नामेंट आयोजक कमेटी सदस्यों अशोक यादव फोजी, दीपक, डिंपल, नितिन शर्मा, सोनू, प्रमोद ऊर्फ लालू ने बताया की इस 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 36 टीमों ने भाग लिया । टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कोसली एवम दखोरा टीम के बीच खेला गया जिसमें कोसली टीम 96 रन से विजेता बनी । कोसली टीम के खिलाड़ी कालू मैन आफ दी मैच एवम परखोतमपुर टीम के खिलाड़ी रवि यादव मैन आफ दी सीरीज रहे । रोहड़ाई की टीम तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि नीरज यादव मोतला ने टूर्नामेंट की तीनों विजेता टीमों के लिए प्रथम विजेता टीम कोसली को 21000/= नगद एवम टीम के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत मेडल,उपविजेता टीम को 11000/= नगद एवम व्यक्तिगत मेडल,तृतीय विजेता टीम को 5100/= नगद एवम व्यक्तिगत मेडल के इनाम वितरित किए।
प्रथम विजेता पुरस्कार एवम मेडल नीरज यादव मोतला,द्वितीय विजेता पुरस्कार सुनील यादव एवम तृतीय विजेता पुरस्कार कुलदीप शर्मा द्वारा प्रायोजित कर ग्रामीण छेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया गया है।
परितोषक वितरण समारोह अवसर पर भोतवास भोंदू गांव के सरपंच कर्मबीर यादव, ओमप्रकाश पंच, हरिचरण पटवारी, रामचंद्र मिस्त्री, प्रदीप, लालू, चंद्रप्रकाश शर्मा, कुलदीप खलडिया, कपिल यादव खरसानकी, मंदीप फाेजी, सुभाष एवम अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने मख्यतिथि नीरज यादव मोतला का आभार प्रकट किया।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें