Rewari News : संगठनात्मक नीँव को मजबूत करने में कार्यकर्ता की भूमिका अहम- वंदना पोपली


ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी : संगठनात्मक ताकत की सक्रियता भारतीय जनता पार्टी की प्रेरक शक्तियों में से एक है। इस ताकत की सक्रियता को बनाएँ रखने  के लिए पार्टी राष्ट्रीय स्तर  से लेकर राज्य, जिला, मंडल और बूथ स्तर तक अपनी गतिविधियां चला रही है भाजपा की हाल ही में संपन्न हुई हरियाणा प्रदेश की राज्य और जिला कार्यकारिणी की बैठको के सफल समापन के बाद पार्टी के मंडल क्षेत्र में मंडल कार्यकारिणी बैठकों का आयोजन किया गया है  खोल मंडल की कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के संगठनात्मक पहलुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। प्रदेश प्रवक्ता व खोल मण्डल पालक  वंदना पोपली ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पार्टी के संगठनात्मक नीँव को मजबूत करने में मंडल का अपार महत्व है उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा ही संगठन और सेवा समर्पण के आदर्श वाक्य के प्रति समर्पित होकर राष्ट्र निर्माण  के साथ ही पार्टी के संगठनात्मक आधार को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्य करने का आह्वान किया।



वंदना पोपली ने निरंतर आगे बढ़ने और संगठन को मजबूत करने जैसे लक्ष्यों पर विशेष बल दिया तथा जमीनी स्तर पर काम करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया ही

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह जी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल जी के प्रयासों की वजह से एम्स का इस क्षेत्र में आना वरदान है।



बैठक में पार्टी के आने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार में चर्चा हुई। खोल मण्डल की कार्यकारिणी में विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, मंडल प्रभारी रामदत्त भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा हेमलता तंवर, चेयर पर्सन गोमती तंवर, डॉ अरविंद यादव, सीमा गुप्ता, जय भगवान, मण्डल महामंत्री कैप्टन देसराज, राजेश चौहान, मामन सिंह अमन धामलावस, आनंद सिंह राठौर, प्रकाश पीठरावास, अंजू, पिंकी देवी, जीवन राम, दिलबाग सिंह, यशु प्रधान अत्तर सिंह, बाल किशन राजिंदर पाली सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें