Panjwara News: पंजवारा थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में एक मामला हुआ निष्पादित

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शनिवार को पंजवारा थाना परिसर में जमीन विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव एवं बाराहाट अंचल के राजस्व अधिकारी निशा कुमारी  मौजूद रहे। 

अधिकारियों ने इस दौरान बैदाचक गांव के योगेंद्र मंडल बनाम जयप्रकाश मंडल के भूमि विवाद के मामले का निपटारा किया। थानाध्यक्ष और राजस्व अधिकारी द्वारा बारी-बारी से दोनों पक्षों को सुनने और दस्तावेज के अवलोकन के उपरांत कागजात के आधार पर विवादित भूमि के सीमांकन का निर्देश दिया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें