Mahagam news - ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने महागामा से राज हैदराबाद रवाना।


ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। ताइक्वांडो खिलाड़ी राज हैदराबाद में आयोजित होने वाले 5वां कैडेट चेम्पियन में भाग लेने के लिए बुध को रवाना हुये। 

मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद में 24 से 26 फरबरी तक आयोजित खेल प्रतियोगिता में झारखंड टीम में गोड्डा जिला से राज शामिल होंगे। वहीं राज के साथ कोच भूपेश यादव भी रवाना है।

बताया कि ये प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड से 13 प्रतियोगी का चयन हुआ है जिसमे गोड्डा जिले से राज को पिछले महीने 21 जनवरी को देवघर में सलेक्शन टीम द्वारा चुना गया थ। जहां भारतीय ताइक्वांडो फेडरेशन द्वारा तेलंगाना ताइक्वांडो 

एशोसिएशन व जीएमसी बाल योगी इंडोर स्टेडियम हैदराबाद में 24 फरबरी से प्रतियोगिता का आयोजन होना है।

राज सातवीं कक्षा के संत माइकल एंग्लो इंडियन स्कूल मोहनपुर गोड्डा का छात्र है।

तीसरी कक्षा से ही ताइक्वांडो की शिक्षा सुरु किया और पहली बार झरिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गया और मेडल लेकर आया और अब ये सिलसिला जारी है।

बताया कि राज धनबाद, गोड्डा, देवघर, बोकारो और बिलासपुर सभी जगह से मेडल जीत कर आया है। बताया कि बिलासपुर से मैडल जीत के आने के बाद भव्य आयोजन कर महागामा विधईका दीपिका पांडे सिंह, महागामा डीएसपी शिव संकर तिवारी ,महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंग सभी ने राज को राजमहल हाउस ऊर्जा नगर में सम्मानित  किया था।

बताते चले कि ऊर्जा नगर महागामा के गजाला ताइक्वांडो एकेडमी के कोच गज़ाला प्रवीण चार बर्ष से राज को प्रशिक्षण दे रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार महागामा(गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें