Godda News: कोर्ट के फैसले से आज अंततः न्याय की जीत हुई- प्रदीप यादव




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिले के पोड़ैयाहाट कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एमपी, एमएलए कोर्ट ने दो केस में बरी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पहला केस अडानी मामले में था जिसमें विधायक प्रदीप यादव पर आरोप था कि अडानी के सर्वे के दौरान उनके द्वारा बाधा उत्पन्न की गई। उनके निर्देश पर सर्वे टीम की गाड़ी पर तोड़फोड़ की गई थी। सांसद निशिकांत दुबे को अडानी का दलाल कहे जाने पर प्रदीप यादव पर दूसरा केस निशिकांत दुबे ने किया था। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को अडाणी कॉरपोरेट का दलाल कहने का आरोप लगाया गया था। आचार संहिता उल्लंघन मामले में देवघर भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा केस किया गया था। विधायक के वकील ने कहा कि आज दोनों मामले में साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने बरी कर दिया है। मामले से बरी होने के बाद विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि अडाणी मामले में विधायक तत्कालीन भाजपा सरकार ने षड्यंत्र कर 5 माह तक जेल भेज दिया था| कोर्ट के फैसले से अंततः आज न्याय की जीत हुई।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें