Bounsi News: अगलगी की घटना में एक घर जलकर हुआ राख, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। पीड़ित ने अंचलाधिकारी से सरकार की ओर से दी जाने वाले मुआवजे के लिए गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के चिल्कारा गांव में छत्तीस कापरी के घर में आग लग गई। बताया जाता है कि, घर में रखें ढिबरी से आग लगी। अगलगी की घटना में घर में रखा सारा सामान, राशन, कपड़ा सहित अन्य सामग्री के साथ साथ नगद रुपए भी जलकर राख हो गया। एक अनुमान के तौर पर बताया जाता है कि, करीब 

₹100000 से ज्यादा की संपत्ति जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंचायत के मुखिया दिनेश मंडल पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देने का काम किया। साथ ही पीड़ित परिवार को नगद आर्थिक मदद भी की। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान में रहने को मजबूर है। घटना की जांच कराने के बाद अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, कल पीड़ित परिवार को आपदा के तहत सरकारी सहायता राशि दी जाएगी।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें