Pathargama News: सुखाड़ जांच हेतु केंद्रीय टीम पहुंची पथरगामा




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  सुखाड़ हेतु निरीक्षण करने केंद्रीय टीम के पदाधिकारी केंद्रीय जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सलाहकार डी राजशेखर, केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशक बीआर ठाकरे, केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव यूके नायर सहित झारखंड रांची के कृषि उप निदेशक संतोष कुमार पथरगामा पहुंचकर किसानों से मिलकर सुखाड़ का जायजा लिया| सुखाड़ जांच दल के साथ चल रहे गोड्डा उप विकास आयुक्त संजय कुमार सिन्हा, जिला अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी  रमेश चंद्र सिन्हा, आत्मा उपनिदेशक राकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार अंचलाधिकारी संतोष बैठा थाना प्रभारी अरुण कुमार बीटीएम पवन कुमार कापरी सोनारचक पंचायत भवन पहुच किसानों से रूबरू हुए l सर्वप्रथम  किसानों ने फूल माला पहनाकर केंद्रीय टीम का भव्य स्वागत किया l मौके पर मौजूद  किसान विनोद महतो, उपेंद्र मंडल, राधाकांत रामानी, उत्तम कुमार चौबे ने केंद्रीय टीम के सामने सुखाड़ को लेकर अपनी दर्द बया की l  केंद्रीय टीम के समक्ष किसानों ने कहा कि वर्षा के अभाव में धान की रोपाई पूरी तरह बर्बाद हो गई है| धान की बुवाई नहीं होने से पशु को चारा खिलाने में भी परेशानी हो रही है| वर्षा नहीं होने के कारण पानी का लेयर भी काफी नीचे चला गया है, जिससे पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है l 

किसान विनोद महतो ने कहा कि हम लोगों ने धान का बिचड़ा लगाया था पर वर्षा नहीं होने के कारण वह जल गया l लॉकडाउन का मार झेल चुके हम किसानों के समक्ष सुखाड़ ने काफी भयावह स्थिति उत्पन्न कर दी है, जिससे हम किसान भुखमरी के कगार पर हैं l वर्तमान में जो रब्बी फसल लगाया गया है, उसके भी होने की आशा छीन हो गई है, क्योंकि वर्षा नहीं होने के कारण खेत में नमी नहीं है l पंचायत भवन में किसानों से मिलने के बाद जांच दल रंगाटांड़ पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया | जांच दल आने की सूचना पाकर वहां पहले से ही मौजूद किसानों की दर्द भरी दास्तां सुनकर जांच दल संतुष्ट हो गया कि सुखाड़ से किसानों की हालत वाकई भयावह हो गई है|

अमन राज:- 

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें