ग्राम समाचार महागामा(गोड्डा)।गुरुवार को महागामा थाना क्षेत्र में शिवकित्ता के समीप मुख्य मार्ग एनएच 133 पर पिकअप वैन की टक्कर से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया।
घटना सुबह 10, 45 की बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही महागामा पुलिस मौके पर पहुँच कर घायल को तुंरत अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार घटना ओभर टेक करने का कारण बताया जा रहा है।
वहीं महागामा पुलिस ने घटना स्थल से वाइक एवं पिकप वेन तथा मोटर सायकिल को कब्जे में लेकर थाना ले आई।
बाइक सवार मृतक की पहचान पथरगामा थाना क्षेत्र के बांसबिठा गांव निवासी देवीलाल हाँसदा के रूप में कई गई है।
बताया जा रहा है कि देवीलाल हाँसदा राजमहल परियोजना ललमटीया में कार्यरत हैं l
इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम का माहौल है।
ब्यूरो प्रमुख, ग्राम समाचार, महागामा (गोड्डा)।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें