Godda News: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला एनवाईसी ने किया उन्हें याद




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  गुरुवार को गोड्डा के जिला युवा अधिकारी कुश कुमार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केन्द्र की ओर से स्वामी विवेकानन्द के जयंती के शुभ अवसर पर गोड्डा कॉलेज चौक में अवस्थित स्वामी विवेकानन्द जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर जिला उपायुक्त जिशान कमर ने स्वामी विवेकानन्द जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं मौके पर पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, अनुमंडल अधिकारी मनोज कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर मुख्य रूप से नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक प्रीतम कुमार महतो, कृष्णकांत यादव, प्रीतम कुमार, बीरेंद्र कुमार महतो आदि दर्जनों लोग मौजूद थे। मल्यार्पण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वंसेवक प्रीतम कुमार महतो ने युवाओं को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से एनवाईवी कृष्णकांत यादव, बीरेंद्र कुमार महतो, रौशन कुमार, हरिनंदन कुमार, चंदन कुमार, विमल कुमार, वीणा देवी, श्रवण आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

शशि कुमार रिपोर्टिंग:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें