ग्राम समाचार,फुल्लीडुमर,बांका। फुल्लीडुमर थाना की पुलिस बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के भितीया बीट ऑफिस के पास से शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो युवक को गिरफ्तार किया गया है। फुल्लीडुमर थाना के पुलिस पदाधिकारी से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो युवक राजेश मुर्मू पिता जयराम
मुर्मू एवं बाबूलाल मुर्मू पिता शिबू मुर्मू ग्राम भलगुहा को भितीया बीट ऑफिस के पास से सहायक थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने सैप जवानों के सहयोग से गश्ती के दौरान गिरफ्तार किया है। जहाँ ब्रेथ एनालाइजर जांच में गिरफ्तार दोनों युवक द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। जिसे गुरुवार को आर्थिक जुर्माना हेतु कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर बांका कोर्ट भेजा जाएगा।
कामेश्वर साह,ग्राम समाचार संवाददाता,फुल्लीडुमर।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें