ग्राम समाचार,फुल्लीडुमर,बांका। मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड फुल्लीडुमर के चुनाव हेतु गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए 2 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल की| फूलीडूमर प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव हेतु अध्यक्ष पद पर परमानंद मंडल एवं सोनागर देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल की| जबकि मंत्री पद हेतु सोनू कुमार, अरविंद कुमार मंडल तथा सदस्य पद के लिए रजनीश कुमार, चंद्रशेखर मंडल, उमेश मंडल, सविता देवी, बंदना देवी, फूलन देवी, बबीता देवी, सोनम देवी, छविलाल
राय,बांके मंडल एवं रामबचन कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया| नामांकन को लेकर दिनभर प्रखंड में समर्थकों की भीड़ देखी गई| वहीं नामांकन के मौके पर प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ,प्रमुख प्रतिनिधि प्रसेनजीत कुमार राय ,बराती मंडल, निरंजन यादव ,रंजन कुमार, बंटी यादव, तेलिया पहाड़ पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह, उप प्रमुख बेनीशंकर यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे| वहीं प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ने अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी परमानंद मंडल को फूल माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया|
कामेश्वर साह,ग्राम समाचार संवाददाता,फुल्लीडुमर।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें