Bounsi News: जिला कांग्रेस कमेटी बांका की आयोजित की गई बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। जिला कांग्रेस कमेटी बांका की पूर्व निर्धारित बैठक सोमवार को संजीव कुमार सिंह अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बांका की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय परिसर बौंसी में संपन्न हुई। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह सभी जिला वासियों का आभार व्यक्त किया कि, अपने तन मन धन से बिहार में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा में योगदान देकर रैली को अभूतपूर्व बनाया। विदित हो कि बिहार का भारत जोड़ो यात्रा विगत 5 जनवरी से बांका की पावन धरती मंदार की तलहटी से आगाज हुआ था। जो बोधगया में जाकर संपन्न होगी। अध्यक्ष ने देश के वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक स्थिति पर विचार रखा। आयोजित बैठक में उत्साह पूर्वक कुल 17 सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सबसे पहले अध्यक्ष के द्वारा पूर्व जिला 

अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी से आए मनोज सिंह चंद्रवंशी को सदस्यता रसीद ग्रहण करवाया गया। तत्पश्चात दुर्गा नंदन झा, शिवानंद झा, नवीन कुमार राय, इंदु देवी, ललन कुमार सिंह, उमाशंकर ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, शंभू शरण सिंह, जहांगीर अंसारी, दिनेश ठाकुर, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद टापू, मोहम्मद इश्तियाक, दिनेश ठाकुर, मोहम्मद सकुर, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद इमरान ने सदस्यता ग्रहण की। सभी सम्मानित सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता रसीद एवं फूल माला पहनाकर अध्यक्ष ने सदस्यता दिलाई। बैठक को सुरेश प्रसाद यादव, जागेश्वर पासवान, प्रखंड अध्यक्ष में शंभू प्रसाद सिंह, गिरीश पासवान, दिलीप शर्मा, सुबोध मिश्रा, सुनैना झा, बिंदा देवी, रमाशंकर रवि, आलमगीर अंसारी, अब्दुल जब्बार, मनोज सिंह चंद्रवंशी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। सभा का संचालन सुरेश प्रसाद यादव ने किया। उमाशंकर रवि ने धन्यवाद ज्ञापन के बाद सभा की समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर रामकिशन राउत, जयनंदन यादव, जीतमुनि टूडू, मोहम्मद मंजूर आलम, मंजिल यादव, मनोज मिश्रा,मदन मेहरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें