Bounsi News: बिहार सरकार द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र में मनाई गई राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं कर्पूरी ठाकुर की जयंती

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार सरकार के सात निश्चिय योजना के अंतर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र एवं बिहार कौशल विकास मिशन के तकनीकी कौशल विकास केंद्र, एंजेल कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर बौंसी के प्रांगण में मंगलवार को कुमार चंदन की अध्यक्षता में उपेक्षितों के रहनुमा, महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया। इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संचालक कुमार चंदन  ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित किया और जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही शिक्षक सुमित सागर ने छात्र-छात्राओं के बीच राष्ट्रीय बालिका दिवस पर संबोधन करते हुए कहा कि, नारी सशक्तिकरण बहुत ही जरूरी है, इस ओर हम सब को 

एकजुट होकर ध्यान देना होगा। नारी उत्पीड़न को रोकना होगा। क्योंकि नारी की रक्षा हमारा कर्तव्य है। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम, "बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ" पर भी चर्चा हुई संस्थान के सलाहकार सुनील कुमार ठाकुर ने कहा कि, आज के समय में लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं। बेटी है तो कल है। बेटा को अगर हम शिक्षित करते हैं। उससे एक परिवार का कल्याण होता है। परंतु अगर हम बेटी को शिक्षित करते हैं। तो उससे दो परिवार का कल्याण होता हैं। नारी जगत जननी है, नारी है तो सृष्टि है, नारी के बिना सृष्टि का जन्म नहीं हो सकता। इसलिए बेटी बचानी होगी और पढ़ानी होगी। सरकार के साथ मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर मुस्कान भारती, साक्षी कुमारी, साक्षी प्रिया, रूपा कुमारी, ज्योति कुमारी, कृतिका कुमारी, कुसुम कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, गुलिस्ता परवीन, राहुल कुमार, सतीश कुमार, नदीम अंसारी, सुफियान अंसारी, अनस अंसारी, रघुनंदन कुमार, सोनी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें