Bounsi News: सड़क दुर्घटना में प्रखंड कर्मी गंभीर रूप से जख्मी,किया गया रेफर

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी भागलपुर मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में प्रखंड कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना गुरुवार की है। जख्मी की पहचान राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार झा के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि कर्मचारी प्रखंड मुख्यालय से निकलकर बाजार की तरफ जा रहे थे। इसी 


दौरान भागलपुर की तरफ से आ रही एक स्कार्पियो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद  कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कर्मचारी को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर उत्तम कुमार ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि कर्मचारी के पैर में गंभीर रूप से चोट लगी है। 

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें