Bounsi News: ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार हिल दुमका रेल खंड पर नयागांव के समीप ट्रेन से कटकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की है। मृतक की पहचान नयागांव निवासी अघन मंडल के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नयागांव निवासी अघन मंडल शौच के लिए बहियार जा रहा था। इसी क्रम में रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान हंसडीहा भागलपुर पैसेंजर जो हंसडीहा से आ रही थी। अचानक आ गई। इसकी चपेट में आकर अघन मंडल की 

मौत मौके पर ही हो गई। घटनास्थल पर नयागांव सहित आसपास के ग्रामीण जुट पड़े और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को उसके घर पर लाया गया। जहां यह खबर सुनते ही उसकी पत्नी प्रतिमा देवी एवं बेटी फूलों कुमारी दहाड़े मार कर रोने लगी। बताया जाता है कि मृतक को 1 पुत्र है। विनोद कुमार जो बाहर में रहकर मजदूरी करता है। जबकि दो बेटी फुलो कुमारी एवं ललिता देवी। ललिता देवी की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी फूलों कुमारी की शादी अभी करनी बाकी थी। घटना के खबर सुनते ही बौंसी थाना के पुलिस मौके पर पहुंची। 

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें