Banka News: बिहार विधान परिषद सदस्य प्रमंडल प्रभारी डॉ समीर कुमार सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आभार व्यक्त किया

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। बिहार विधान परिषद सदस्य एवं भारत जोड़ो यात्रा के प्रमंडलीय प्रभारी डॉ.समीर कुमार सिंह ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मंदार में राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे साहब की आम सभा की सफलता के लिए बांका के सभी कांग्रेस-जनों स्थानीय लोगों एवं बिहार के कोने-कोने से आए हुए सभी  कोटि के  कांग्रेस जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।मंदार की सभा की सफलता से बिहार 

कांग्रेस जनों के बीच नई ऊर्जा का संचार हुआ है डॉक्टर समीर कुमार सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के नवनिर्वाचित ऊर्जावान अध्यक्ष डॉ.अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिहार में कांग्रेस पार्टी अपनी पुरानी ताकत को वापस लाने में सफल होगी! उन्होंने यह भी कहा कि बांका कांग्रेस का गढ़ रहा है।यहीं से चंद्रशेखर बाबू मुख्यमंत्री बने। पुरानी गरिमा को फिर से वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें