Rewari News : भारतीय किसान यूनियन संगठन रोहतक पहुंचकर शुगर मिल के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए

ग्राम समाचार न्यूज : भारतीय किसान यूनियन चढूनी रेवाड़ी के पदाधिकारियों एकत्र होकर जिला रोहतक पहुंचे जहां शुगर मील के सामने गन्ने के रेट को लेकर दो घंटे के सांकेतिक धरने में शामिल हुए। भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन में रेवाड़ी के किसानो ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर किसानो को गन्ने के भाव को नहीं बढ़ती है तो किसान संगठन किसानो के साथ मिलकर शुगर मील पर ताला जड़ देगी। किसानों ने कहा की गन्ने से बनने वाले प्रोडक्ट का रेट बढ़ते जा रहे है लेकिन गन्ने के रेट को लेकर सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है गन्ने पर लगने वाली लगत बढ़ने की वजह से किसानों को इसमें नुकसान उठान पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष समय सिंह ने बताया कि किसान कम से कम किसानों को गन्ने का रेट 450 रूपए करे ताकि किसानों को फसल लागत तो निकल सके। आज हमने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है अगर अब भी सरकार गन्ने का रेट नहीं बढाती है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आदेश अनुसार 29 दिसंबर 2022 को सभी जिलों में MP और MLA के घरो का घेराव किया जायेगा और सभी शुगर मीलो पर ताला लगा दिया जायेगा।  



इसी के साथ कपास, ग्वार व् अन्य फसलों में आने वाली समस्याओ जैसे मुआवजे, गिरदावरी, पिछली चार सालो से आ रहे कपास के गलत बी टी बीज से आने वाली समस्याओ और उनके समाधान आदि की समस्या के सलाह मशवरे को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी की एक जरूरी मीटिंग वीरवार पंद्रह दिसंबर 2022 को सुबह 11 बजे लाडवा गौशाला हिसार में रखी गई है। कपास बेल्ट के सभी जिलों के किसान इस मीटिंग में पहुचंगे ताकि किसानो की समस्या को दूर करने के लिए उचित कदम उठाने हेतु विचार विमर्श किया जा सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष समय सिंह के साथ रामेश्वर दयाल रोहड़ाई, लक्ष्मीबाई लिसाना, नीलम मूंदड़ा, चुन्नीलाल सरपंच , वेदप्रकाश हवलदार, वजीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें