Pathargama News: एकलव्य फिजिकल अकैडमी ने मनाया 71वां विजय दिवस




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बीते देर संध्या सेवानिवृत्त आर्मी अमलेश झा की प्रेरणा से एकलव्य फिजिकल अकैडमी के सेवा में एक्स आर्मी रवि झा सेना के लिए तैयारी कर रहे मनीष राय अमित राय अरविंद यादव अनिकेत अहम आयुष आदि ने कैंडल जलाकर विजय दिवस का 51 वी वर्षगांठ मनाया| बताया गया कि 1971 को भारत पाकिस्तान के बीच हुई जंग में 16 दिसंबर को भारत की जीत हुई थी| इसी उपलक्ष में विजय दिवस मनाया जाता है| हुए इस युद्ध में भारत के लगभग 3900 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए थे| उन्हीं वीर सपूतों की याद में सैनिक की तैयारी कर रहे छात्रों ने पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मालूम हो कि बाबा जी पहाड़ मैदान में देश की सेवा में जाने के इच्छुक युवाओं को एक्स आर्मी अमलेश झा और रवि झा के द्वारा एकलव्य फिजिकल अकेडमी के बैनर तले तैयारी करवाया जाता है|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें